Home CRIME अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार; 80 पौवा शराब...

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार; 80 पौवा शराब सहित ₹23,170 की जब्ती

धमतरी। जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 80 पौवा देशी शराब, बिक्री की नकदी और एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹23,170 की सामग्री जब्त की है।

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहरपार नहर नाका, धमतरी के पास कार्रवाई करते हुए गौरव नेताम उर्फ चाड़ी, निवासी आमापारा कोलियारी को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शराब कीमत ₹2,840 और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-05-AF-7765 कीमत ₹15,000, कुल ₹17,840 की जब्ती की गई। मामले में अपराध क्रमांक 238/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इसी तरह कुरूद पुलिस ने ग्राम उमरदा ओवरब्रिज से चर्रा शराब भट्ठी के बीच रामसागर तालाब के पास कार्रवाई करते हुए रेश कुमार सोनकर, निवासी बरपारा नगरी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा। उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शराब कीमत ₹3,520 और बिक्री रकम ₹200, कुल ₹3,720 जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 328/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अर्जुनी पुलिस ने सांकरा मुख्य नहर के पास कार्रवाई करते हुए उमेश चेलवानी, निवासी पीपरछेड़ी गागरा को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा। उसके कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत ₹1,280 और बिक्री रकम ₹330, कुल ₹1,610 जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/26, धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया है। धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version