Home प्रदर्शन अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध, कंडेल में महाराष्ट्र सरकार का फूंका...

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध, कंडेल में महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला

धमतरी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिना वारंट के अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है जो लोकतंत्र की अवलेहना है | इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिले के गौरव ग्राम कंडेल में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का कहना है कि पत्रकार अर्णब गोस्वामी को बिना वारंट के महाराष्ट्र सरकार ने हिरासत में ले लिया | पुलिस प्रशासन ने घर में घुसकर अर्णब गोस्वामी से मारपीट की | उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया| यह  भारतीय न्याय व्यवस्था के विरुद्ध है | लोकतंत्र का हनन है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल, जिला संयोजक वेदप्रकाश साहू, धनेंद्र साहू, भावेश साहू, गोविंद, शुभम साहू, लिकेश, अर्जुन सिंह, प्रियांशु सिन्हा उपस्थित थे।

Exit mobile version