धमतरी | छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं श्री राम हिंदू संगठन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य महाआरती का आयोजन शहर के मकई गार्डन में किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में एसपी बीपी राजभानु मौजूद थे | कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी परम्परा को निभाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य महाआरती, पूजा-अर्चना अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार जय हो जय हो जय छत्तीसगढ़ मैय्या गीत से हुई |
