Home आयोजन अयोध्या के बाद राम के ननिहाल में भी शुरू हुआ राम गमन...

अयोध्या के बाद राम के ननिहाल में भी शुरू हुआ राम गमन पथ का काम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी बाइक रैली,  जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

धमतरी | छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा अयोध्या के बाद राम के ननिहाल में भी राम गमन पथ को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है| इसी के तहत राज्य में उत्तर (सीतामणी हर चौका) एवं दक्षिण (रामाराम) के दोनों छोरों से पर्यटन रथ यात्रा और विराट बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है | धमतरी जिले में  16 दिसम्बर बुधवार को यात्रा ग्राम बांसपानी (नगरी) कांकेर सीमा से प्रारंभ होकर लोमस ऋषि आश्रम (मगरलोड) गरियाबंद सीमा (कुल 148 किलोमीटर) तक रामगोपाल अग्रवाल (चेयरमैन, नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन), अध्यक्षता डॉ लक्ष्मी ध्रुव (विधायक सिहावा एवं उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यटन रथ यात्रा और विराट बाइक रैली में शामिल होकर सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे राम गमन पथ पर्यटन परिपथ में योगदान दिया जायेगा ।  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने सभी ब्लॉक संगठनों को अलग-अलग स्थानों पर स्वागत करने एवं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने निर्देशित किया गया है | कैलाश प्रजापति (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलर) के नेतृत्व में बाँसपानी से नगरी तक, राजेन्द्र सोनी (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी) के नेतृत्व में नगरी से कुकरेल तक, करण चन्द्राकर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल) के नेतृत्व में कुकरेल रुद्री तक, विजय देवांगन (महापौर नगर पालिक निगम धमतरी), नीशू चंद्राकर (उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी), अमरदीप साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण) नरेश जसूजा, योगेश लाल (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर), राजा देवांगन (जिलाध्यक्ष एनएसयूआई), युवा कांग्रेस, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, विधि प्रकोष्ठ सहित धमतरी ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भोयना से रुद्री, रुद्री से साल्हेभाट , राजेश साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड) के नेतृत्व में साल्हेभाट से परसवानी  तक, प्रमोद साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद), मुकेश कोसरे  (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा) के नेतृत्व में साल्हेभाट से लोमस ऋषि आश्रम तक मौजूद  रहेंगे | इस दौरान क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version