अमीर हाशमी की फिल्म “खंडहर” की लंदन में होगी स्क्रीनिंग

336

धमतरी|फरवरी में लंदन में होने वाले इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में यंग फ़िल्ममेकर अमीर हाशमी की फ़िल्म खंडहर की स्क्रीनिंग होगी| यह फ़िल्म फेस्ट लंदन के मशहूर पाइनवुड स्टूडियो में होगा, जिसमें दुनियाँ के बड़े नामी गिरामी ब्रिटिश फिल्मों 007 जेम्स बांड इत्यादि की स्क्रीनिंग भी की जाती रही हैं। मूवी में मुख्य किरदार अमीर ने निभाया है| फ़िल्म आशीष राज सिंघानिया की नज़्मों से सजी हैं, जिसे रायपुर के उद्द्योगपति रविन्द्र सिंह ने को-प्रोड्यूस किया हैं। आयुष्मान सिंह की कहानी पर आधारित इस कहानी में आकाशगिरी गोस्वामी, सचिन सोनी, दिवाली कलिहरी, राजकुमार सिन्हा ने भी अभिनय किया हैं। लगभग 19 मिनट की इस फ़िल्म में भरतीय सेना के अस्पताल का चित्रण किया गया हैं, जो जंगल के बीच स्थित हैं। फिल्म में अमीर ने आदित्य नाम के एक किरदार को निभाया हैं, जो एक बीहड़ जंगल में खोकर कैप्टन विनोद और भारतीय सेना की बलिदान की कहानी से जुड़ता है।

अपनी एक्सपेरिमेंटल फ़िल्म के लिए हाशमी जाने जाते हैं| स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित शॉर्ट फिल्म “मिरर ऑफ दि क्लीन इंडिया में अपने किरदार और फ़िल्म के लिए अमीर पहले ही एक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। राज्य में 15 कि.मी. लंबे विश्व के सबसे लंबे तिरंगे का विश्व रिकॉर्ड कायम करना हो या दो सौ से अधिक एन.जी.ओ. संस्थाओं के साथ बोलती नदी नाम से चलाये जाने वाले राज्य के सबसे बड़े नदी सुरक्षा अभियान की कमान सम्हालनी हो, इस सबको लेकर अमीर पिछले कई सालों से लगातार राज्य में चर्चा के विषय बने रहे हैं| अमीर हाशमी ने हाल ही में अपनी प्रोडक्शन कंपनी मीर प्रोडक्शन्स के बैनर तले एक बड़ी बजट की फीचर फ़िल्म लिखने के लिए आशीष राज सिंघानिया और देश के जाने माने सूफी सिंगर पद्मश्री डॉ. भारती बंधु को फ़िल्म के लिए साईन किया हैं। इस फ़िल्म को मुंबई फ़िल्म सिटी, दिल्ली, सऊदी अरब तथा अधिकतर पार्ट को छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा| इस आगामी फ़िल्म को भी उद्योगपति रविन्द्र सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं| सिनेमेटोग्राफर सागर कौशिक है |