Home Latest अमलीडीह स्कूल में हुआ नेवता भोजन कार्यक्रम, पूर्व विधायक लेखराम साहू ने...

अमलीडीह स्कूल में हुआ नेवता भोजन कार्यक्रम, पूर्व विधायक लेखराम साहू ने बच्चों को खिलाई खीर-पूरी

धमतरी। विकासखंड धमतरी के शासकीय माध्यमिक शाला अमलीडीह में नेवता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री टेकराम साहू द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को खीर-पूरी का भोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली, लेखराम साहू विशेष रूप से शामिल हुए। उनके कर-कमलों से विद्यार्थियों को खीर-पूरी वितरित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नेवता भोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर श्री लेखराम साहू ने कहा कि विद्यालयों में नेवता भोजन की परंपरा जारी रहने से बच्चों में शाला के प्रति उत्साह और अपनापन बना रहता है। साथ ही, ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार भी प्राप्त होते हैं।

विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

नेवता भोजन कार्यक्रम के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष माध्यमिक शाला अमलीडीह श्री टेकराम साहू, शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री गुलाप राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत अमलीडीह श्री माधवराव साहू, श्री देवनारायण साहू, भूपेंद्र साहू, हुलास राम साहू, श्रीमती श्यामा बाई साहू, संस्था की प्रधान पाठक श्रीमती अनीता साहू, श्री रामेश्वर पटेल, श्रीमती धनेश्वरी साहू, पूर्णा नेताम, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक, जयश्री ठाकुर, सुनीता साहू, रामेश्वरी साहू सहित शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य श्री केशव कुमार साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नेवता भोजन और वृक्षारोपण कार्यक्रम से विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

Exit mobile version