Home आयोजन अपनी संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ना आवश्यक: डीपेंद्र साहू

अपनी संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ना आवश्यक: डीपेंद्र साहू

धमतरी | छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की  शहादत को नमन करते हुए ग्राम सेमरा डी में आदिवासी गोंड समाज द्वारा शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें विधानसभा विकास निधि से स्वीकृत आदिवासी समाज हेतु समुदायिक भवन का भूमि पूजन विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू, नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी महेंद्र नेताम, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक प्रतिनिधि डीपेद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज में संस्कृति और सभ्यता रूपी जो विरासत है उन्हें आने वाली युवा पीढ़ी को जोड़कर जागरूकता के साथ कार्य करते रहना चाहिए। जिससे समाज का विकास एवं एकता  बनी रहे।

हम जब अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति गंभीर होंगे तभी हम अपने अनुभवजनित ज्ञान को बचाने का उपाय करेंगे। आदिवासी समाज की सबसे बड़ी विशेषता उसकी प्रकृति से समीपता है। विगत कई वर्षों से समाजजनों द्वारा समुदायिक भवन की मांग की जा रही थी जिसको विधायक द्वारा विधानसभा विकास निधि के अंतर्गत निर्माण किया जाएगा | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी महेंद्र नेताम ने आदिवासी समाज एवं शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत पर प्रकाश डाला |प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा एवं जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुई  सामाजिक एकता के विकास के लिए पुरजोर तरीके से हम सभी को मिलकर साथ रहने की बात कही।

इस अवसर पर भगत यादव, पार्षद श्यामलाल नेताम, पार्षद अज्जू देशलहरे, वीरेंद्र साहू, गिरधारी लाल साहू, फूल सिंह साहू, कमल नारायण ध्रुव, ओम प्रकाश सेन, रामचंद्र कंवर, घनश्याम साहू, फुलेश्वरी नेताम, महेश्वरी ग्ध्रुव, मोहन ध्रुव, भैना कंवर, नरोत्तम, रमेश मरकाम, रामाधीन कोर्राम, बसंत नेताम, ठाकुर राम मंडावी, मनोज शोरी, रामेश्वर नेताम, प्यारी मंडावी, मनीराम मंडावी, टेटकू राम ओटी, श्रीमती लीला बाई, श्रीमती अंबे बाई, श्रीमती मथुरा बाई, श्रीमती नैनू बाई, श्रीमती सुनीता मंडावी, श्रीमती गीता बाई, श्रीमती आरती बाई ओटी, दिनेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version