Home Latest अपनी जिमनेदारी का निर्वहन पुरी गंभीरता से पूर्ण करें, जिससे अपना बुथ...

अपनी जिमनेदारी का निर्वहन पुरी गंभीरता से पूर्ण करें, जिससे अपना बुथ सबसे मजबूत हो सके – डीपेंद्र साहू

धमतरी | श्रध्देय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर धमतरी भाजपा भोथली मंडल शक्ति केंद्र कंडेल बूथ क्र.85 मे कार्ययोजना विस्तार के संबंध में बूथ विस्तारक डीपेंद्र साहू, भाजपा कार्यकर्ता फलेश साहू, साइबर विस्तारक डोमेश्वर साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

विस्तारक डीपेंद्र साहू ने बुथ अध्यक्ष बुथ पालक एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी कार्य आरंभ करो, उसे गंभीरता से पूर्ण करो और तब तक संतुष्ट ना हो जब तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ ना दे दो, क्योंकि हमारा सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ देना है, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर भारतीय जनता पार्टी के गतिविधियों, सिद्धांतों को विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे हमारा बुथ मजबूत होगा, क्योंकि बुथ के मजबूत होने से शक्ति केंद्र व मंडल मजबूत होगा। यह कड़ी एक दूसरे से निरंतर जुड़े हुई होती है, इसीलिए अपना बूथ सबसे मजबूत कर सिद्धांत ही सर्वोपरि है। उक्त बैठक में बूथ अध्यक्ष भीखम सिन्हा, सचिव इंदल साहू, बीएलए दो के प्रभारी बाबुलाल साहू , युवा प्रभारी रविकांत, महिला प्रभारी जानकी साहू, कोमेंद्र साहू, लोकेंद्र ढिमर, घनश्याम साहू, भैया राम साहू, होला राम निर्मलकर, नुरेद्र साहू, शत्रुघन सिन्हा, गुलजारी साहू, सत्यजीत साहू, अवध राम साहू, रोशन निर्मलकर, भुनेश्वरी सिन्हा पंच, कोमल साहू पंच उपस्थित रहे।

Exit mobile version