Home घटना अज्ञात कार की ठोकर से 3 युवक घायल

अज्ञात कार की ठोकर से 3 युवक घायल

धमतरी | मंगलवार  रात 9 बजे के नगरी ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गोहार नाला के समीप रोड के किनारे खड़े तीन युवकों को अज्ञात कार ठोकर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। मौके पर तत्काल पहुंचकर 108 की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।

मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर लाल यादव उम्र 26 पिता समारू लाल यादव, कोटाभर्री, चिरंजीवी पटेल उम्र 25 वर्ष पिता मानसिंह पटेल बेलारगांव, टिकेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष ,बांधा निवासी रोड के किनारे खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात कार ठोकर मारकर फरार हो गई। सूचना मिलने पर 108 के ईएमटी बलराम महिलांग और तोंगपाल साहू तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, मरीजो की गंभीरता को दखते हुये जिला अस्पताल धमतरी रिफर कर दिया गया। जिलाअस्पताल धमतरी से बेहतर उपचार के लिए रायपुर मेकाहारा रेफेर किया गया है जंहा डॉक्टरों के निगरानी में उपचार चल रहा है

Exit mobile version