सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही : अनिता ध्रुव

713

धमतरी |  जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव लगातार  जनता के हित के लिए आगे आ रही | जनता की समस्या को सरकार तक पहुचाने में लगी है |छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार खरीफ वर्ष 202-21 में किसानों को धान खरीदी के पहले पंजीयन करने का नया निर्देश जारी किया है जिसमें सीमांत किसान  37 क्विंटल 50 किलो से अधिक मात्रा का समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करेगा उन्हें चिन्हांकन कर उनके राशन कार्ड को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है| जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने इस आदेश का पुरजोर विरोध कर आदेश को निरस्त करने की मांग की है|


अनिता ध्रुव ने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों को बेवकूफ बना कर उनके साथ अन्याय कर रही है|  उन्होंने आगे कहा कि मांग पूरी नही होने पर किसानो के साथ उग्र आन्दोलन  किया जायेगा |