विवेकानंद वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

392

धमतरी | विवेकानंद वार्ड में उपाध्याय घर से तरार घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत राशि-5.75 लाख, पुतली निवास से भाटिया घर तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि-2.50 लाख,
कल्याण दास घर से नारायण घर तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि-3.08 लाख, तालूज निवास से नरेंद्र मिश्रा घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत राशि 3.23 लाख,  तालूज निवास से डॉक्टर महावर घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 5.36 लाख,  गली नं.3  में  सीसी रोड मरम्मत संधान कार्य लागत राशि-4 लाख का भूमिपूजन महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, सभापति अनुराग मसीह एवं पार्षद गणों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया, अवैश हाशमी, रूपेश राजपूत, पार्षद संजय डागौर, दीपक सोनकर, सोमेश मेश्राम, सुशीला तिवारी, निलेश भारद्वाज, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार, सहायक अभियंता एस.आर सिन्हा, इंजी. भूपेन्द्र दीली, कमलेश ठाकुर, वेदप्रकाश साहू, देवेश अग्रवाल ,राहुल अग्रवाल,राजेश दलवी, अनिल दलवी, उमेश शाह, डॉ.तिवारी, मनोज राठी, गुंजन सिन्हा, राधे राठी, हर्ष छाबडिया, विराज शाह, मनीष गौली, संदीप तलूजा, संतोष मिश्रा, रौनक तलूजा, राम शर्मा, वार्डवासी उपस्थित थे।