कुरूद में सादगी के साथ मनेगा दशहरा, कोई भी सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा

439

कुरूद | प्रतिवर्ष परंपरानुसार इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2020 का आयोजन किया जा रहा है।  नगर दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 25 अक्टूबर की  शाम 7 बजे से 9.30 बजे तक रामलीला एवं रावन दहन कार्यक्रम संचालित होगा | चूँकि इस वर्ष कोरोना संक्रमण काल है| शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरे नौ दिनों की कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है | रावण दहन के दिन कोई भी सांस्कृतिक आयोजन नही होगा| कार्यक्रम सादगी के साथ मंचासीन अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारी-सदस्यों की मौजूदगी में किया जावेगा | सदस्यों ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुजनों से निवेदन किया है कि अपने घरों मे ही श्रीराम की पूजा-अर्चना करे और दशहरा उत्सव अपने घरों मे ही मनाये | अतिथि के रूप में अजय चन्द्राकर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक, तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, नगर पंचायत कुरुद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, निरंजन सिन्हा, ज्योति चन्द्राकर, रविकांत चन्द्राकर, मंजू प्रमोद  साहू न.प. उपाध्यक्ष  एवं समस्त पार्षद, संरक्षक शिवप्रताप ठाकुर, अनिल चन्द्राकर, होरीलाल शर्मा समिति के अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा मौजूद  रहेंगे | उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम का विडियो बनाया जायेगा जिसे बाद में केबल टीवी या अन्य चैनलों के माध्यम से प्रसारण किया जायेगा |