युवा नशे से दूर रहे तभी स्वस्थ और आदर्श समाज की कल्पना की जा सकती है: रंजना साहू

409

धमतरी|  ग्राम धौराभाठा के सिन्हा समाज के लोग वर्षों से सामाजिक भवन के लिए प्रतीक्षारत थे, लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन निर्माण नहीं हो पाया था। विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने उनकी इस मांग को पूरा किया। सिन्हा समाज भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया।

विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा  अर्चना के साथ भूमिपूजन करने के उपरांत कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिन्हा समाज निवासरत हैं, जिसमें काफी समाजिक एकता व सामाजिक भावना विद्यमान है। सामाजिक एकता की भावना में ही समाज की शक्ति निहित होती है| समाजिक युवा शक्ति को अच्छी शिक्षा प्रदान कर समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाएं| उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहे तभी स्वस्थ और आदर्श समाज की कल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिन्हा समाज के मंडलेश्वर दुलार सिन्हा ने कहा कि धौराभाठा के सिन्हा सामाजिक जनों को वर्षो से इस पल का इंतजार था कि उनका स्वयं का एक सामाजिक समुदायिक भवन हो, जिसे विधायक ने पूरा किया है|

यह स्वर्णिम पल है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप, सरपंच किरण मुरली सिन्हा उपसरपंच रामनाथ ध्रुव, पूर्व सरपंच परमेश्वरी सिन्हा, आमदी मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, मोहित साहू, चिरौंजी साहू, शशिकांत सिन्हा, देवकरण गजेंद्र, रोशन सिंहा, विनेश्वर साहू, दानी राम साहू, ज्ञानी राम ध्रूव, दाऊलाल साहू, सुखदेव सिन्हा, छविलाल सिन्हा, भगत सिन्हा, पूरन सिन्हा, भूषण सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, हेमंत सिन्हा, भगवान सिंह यादव, चिंताराम विश्वकर्मा, तेजराम महिपाल उपस्थित थे।