Home कार्यवाही यातायात प्रभारी ने ग्रामीणों को दी हाईवे पेट्रोलिंग की जानकारी, दुर्घटना होने...

यातायात प्रभारी ने ग्रामीणों को दी हाईवे पेट्रोलिंग की जानकारी, दुर्घटना होने पर तत्काल दें सूचना

धमतरी | पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु द्वारा यातायात के बढ़ते दबाव और राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगरानी रखने निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में सतत पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रही है। साथ ही समय-समय पर आमजनों से मिलकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में थाना कुरुद क्षेत्रांतर्गत ग्राम डांडेसरा में यातायात प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके ने ग्रामीणों को हाईवे पेट्रोलिंग की उपयोगिता एवं उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताकर हाईवे पेट्रोलिंग का मोबाइल नंबर दिया गया। साथ ही उनके आसपास किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना देने की समझाइश दी गई। सड़क सुरक्षा मित्र के संबंध में बताकर सहयोग करने प्रेरित किया गया|

error: Content is protected !!
Exit mobile version