नई दिल्ली| देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख तक पहुंच गई है. नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है. नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 73,272 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,753 मरीज ठीक भी हुए हैं. हालांकि 926 मरीजों की जान भी चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 79 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 83 हजार हो गई और कुल 59 लाख 88 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना 