मानस व्याख्यान मंथन कार्यशाला का द्वितीय दिवस में उमड़ी प्रतिभागियों की अपार भीड़

2

धमतरी | विदित हो की श्री राज मानस संघ धमतरी के तत्वाधान में त्रि दिवसीय भव्य मानस ब्याख्यान मंथन कार्यशाला का आयोजन साहू भवन आमंत्रण हेरिटेज रुद्री रोड धमतरी में संपन्न हो रहा है आज द्वितीय दिवस गरियाबंद बालोद कांकेर बस्तर महासमुंद रायपुर धमतरी जिला एवं उड़ीसा प्रांत के मानस व्याख्याकार कार्यशाला में सम्मिलित हुए यह कार्यशाला पूर्ण तरह आवासीय है कार्यशाला के आचार्य श्री अर्जुन पुरी गोस्वामी योगेश्वर साहू प्रेमलाल साहू डॉक्टर लोकेश साहू महेंद्र साहू प्यारेलाल साहू डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर कोदूराम चंद्राकर के द्वारा मानस के विभिन्न प्रसंगो पर सागरगर्भित चिंतन रखते हुए मानस मंचों में मर्यादा अनुरूप व्याख्यान जनमानस को परोसने का संदेश दिया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन सनातन आस्था के प्रतिक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के पूजन अर्चन से होता है दोपहर डेढ़ से 2:00 बजे के बीच भोजन विश्राम एवं शाम 6:00 बजे संध्याकालीन आरती होती है जिसमे सभी मानस के रसिक भक्ति भाव. से मंत्र मुग्ध सम्मिलित होते है रात्रि में 8 से 10 बजे के बीच विभिन्न प्रसंगों पर आचार्य की उपस्थिति में चर्चा परिचर्चा की जाती है उक्त कार्यक्रम में आज 250 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित दे रहें है कार्यक्रम का संचालन डॉ जे एल देवांगन एवं श्री योगेश्वर साहू कर रहें है कार्यक्रम को सफलब्यवस्थापन में संरक्षक सियाराम साहू पुरानीक राम साहू डोमार सिँह दादरा शिवदयाल साहू श्रीमती खिलेश्वरी किरण खूबलाल साहू कोदूराम साहू श्यामदेवी देवी साहू सलाहकार चम्पालाल साहू लिखन साहू राजाराम साहू योगेश्वर यादव कोषाध्यक्ष दानी राम साहू चिरंजीव लाल हिरवानी बी एस कश्यप चेतन साहू चंद्रभान यादव एन आर यादव सविता सोन भूपेश बनपेला सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए है |