भाजपा कुकरेल मंडल ने मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती

523

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती भोथापारा-माड़मसिल्ली के आश्रित ग्राम अमलीपारा में मनाई गई ।कार्यक्रम भाजपा के जिला मंत्री एवं भाजपा के कुकरेल मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा के मुख्य आतिथ्य एवं कुकरेल मंडल के अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन मंडल के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी बृजलाल मंडावी ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अखिलेश प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रीमति चन्द्रकला साहू, श्रीमति रीतु साहू, हेमलाल ध्रुव,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी,भाजयुमो अध्यक्ष, घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य ,सरपंच श्रीमति ईश्वरी नेताम, श्रीमति रामबाई कुंजाम,ननकू मानिकपुरी, भुवन धनेलिया, सुभाष साहू, मनोहर नेताम, मुकेश यादव, देवलाल मंडावी, प्रीत राम शोरी, सुखदेव कोड़ोपी, देशु मरकाम, शोभा विश्वकर्मा, शिवराय कवाची, हिरामन मंडावी, देवसिंह मरकाम, दुलार सिंह सेवसा,भावसिंह  सलाम, मयाराम कोड़ोपी, मोती राम, रजवा मरकाम, पतिराम सलाम, मोहन कवाची सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।