फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

524

न्यू जेनरेशन ऑर्गनाइजेशन का आयोजन

कुरुद| स्वतंत्रता दिवस  पर न्यू जेनरेशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा वीरों को नन्हों का सलाम ऑनलाइन फैंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई| जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरुही साहू कांकेर, द्वितीय स्थान तृषा पटेल कोकड़ी(कुरुद), तृतीय स्थान विकास गंजीर दुर्ग, चतुर्थ स्थान आर्य तिवारी कुरुद, रेयांश साहू कुरुद एवं उत्कृष्ठ प्रतिभागियों में नीत समर्पण साहू, सुरभि साहू, दामिनी निषाद, अनंत तिवारी, वैभवी रहें।इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भेवेन्द्र कुमार कोकड़ी (कुरुद), द्वितीय स्थान अनंत तिवारी कुरुद, तृतीय स्थान सार्थक ध्रुव महासमुंद, चतुर्थ स्थान डिम्पल साहू दुर्ग ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रतिभगियों में वैभवी शुक्ला, यश महाले, ऋषिकेश कुर्रे, पावेश वर्मा, खिलेश दिवान, सुरभि साहू, रोलीसा चंद्राकर, समृद्धि ध्रुव, वंशिका शुक्ला, बंटी गुप्ता, सोनम दिवान, अखिलेश वर्मा ,संजय जैन शामिल हुए। संस्था के तरफ से प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उनके घर जाकर मेडल ,प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया एवम समस्त प्रतिभगियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

बच्चों के अभिभावकों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने एवं बच्चों को घर पर ही अवसर देने के लिए संस्था का आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालक रेखराम साहू, अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, उपाध्यक्ष रेखराम सारथी, संयोजक प्रमोद ध्रुव, सचिव मेघराज साहू, मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू, चंद्रप्रकाश साहू, विनोद सचदेवा, तोमेश साहू, हर्षवर्धन चंद्राकर, रेवतीरमण, नेहा, ममता, हुलेश्वर साहू एवं सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।