पुरी में बनेगा 6.73 लाख की लागत से गौठान, नीशु चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

389

धमतरी| ग्राम पंचायत पुरी में भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत बनाये जाने वाले गौठान निर्माण के लिए भूमिपूजन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों  ने किया | इससे ग्रामीणों में खुशी है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिलापंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, जनपद सदस्य विजय गायकवाड, सरपंच दुर्गा ध्रुव, उपसरपंच पुष्पेंद्र साहू, खिलेंद्र साहू, आशुतोष शर्मा, विक्की देवांगन, संकेत गुप्ता ,सचिव गिरवर साहू ,गौठान अध्यक्ष चमन साहू थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच है, जिसकी वजह से गौठान का निर्माण  छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायत में किया जा रहा है| गौठान के निर्माण होने से पशु पालकों को लाभ मिलेगा| बाहर घूम रहे पशुओं को आसरा मिलेगा | गोबर खरीदी चालू होने से पशु पालकों को आर्थिक मदद मिलेगी तथा गोबर से जैविक खाद बनेगा जिससे हम जैविक खेती की ओर अग्रेषित होंगे| ज्ञात हो कि गौठान निर्माण की लागत राशि 6.73 लाख रुपए है | कार्यक्रम में पंच राधा बाई, विमल साहू, शांति महिपाल, ललित यादव, ज्योति ध्रुव, फूल कुँवर, प्रेमलाल साहू, पवन देवांगन, खिलावन कोसरिया, पुनउ निर्मलकर, पदमन साहू,गिरधारी साहू, सोहन निर्मलकर, शांतालाल, चोवाराम, सुखदेव नेताम, गजेंद्र देवांगन, महिला कमांडो व ग्रीन आर्मी के सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।