चुनाव का आधार एवं नीव को मजबूती प्रदान कर जीत की भव्य एवं सुंदर इमारत बनाने जुटी है भाजयुमो

165

प्रदेश सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा ना कर प्रत्येक स्तर पर हो गई है विफल- विजय मोटवानी
सरकार की दमनकारी नीतियों तथा फासीवादी आदेश के विरुद्ध करेंगे शंखनाद -:उमेद सिन्हा
धमतरी | भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती को पार्टी द्वारा उनके बताए रास्ते पर चलते हुए चुनाव प्रबंधन की सबसे छोटी इकाई बूथ को मजबूत करने के लिए इन दिनों 100 घंटे उच्च स्तर पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा सहित अपने सहयोगियों के साथ अरौद,लीलर,भंवरमरा, बांगोडार, जोगीडीह पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के योजनाओं के आम जनमानस तक न पहुंच पाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ झूठ के पुलिदों पर प्रदेश सरकार साडे 3 साल शासन की है |

अब बचे हुए डेढ़ साल में हम जनता की अदालत में जाकर इनके वास्तविकता को अवगत कराते हुए 2023 में प्रदेश से इन्हें अलविदा कहने का रास्ता साफ करेंगे उन्होंने सरकार के 250 0 रूपये क्विंटल धान खरीदी बिजली, बिल हाफ ,कर्मचारियों से किए गए वादे से मुकरना, सहित प्रदेश सरकार की खोखली आर्थिक बदहाली की स्थिति को आम जनमानस से अवगत कराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली व समृद्धि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित है वही मोर्चा के गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेद सिन्हा ने आगामी दिनों जिला स्तर पर लोकतंत्र में अपनी बात को शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से रखने के लिए लगाए गए नियम सरसावा प्रतिबंध पर आवाज बुलंद करने हेतु विशाल आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भूपेश बघेल की सरकार के फासीवादी तथा निरंकुशता पूरा देश के विरुद्ध शंखनाद करना है।

उक्त ग्रामों में मोर्चा के नेताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ जनों में पूर्व सरपंच ब्रह्मानंद सिन्हा, गांव के पटेल ईश्वर सिन्हा ,पूरन सिंह ध्रुव, धनीराम साहू, बालाराम सिन्हा ,भोलेनाथ सिन्हा ,किरण साहू, रामानंद सिन्हा ,समारू राम सिन्हा ,सुकालू राम निर्मलकर, युवा मोर्चा से बूथ अध्यक्ष दीपक साहू, तोमेश साहू, टोकेस सिन्हा, दशरथ सिन्हा ,गज्जू सिन्हा, रामसाय निर्मलकर भूपेंद्र ध्रुव, किरण साहू ,हेमू सिन्हा,उपस्थित रहे।

जब विजय ने माता कचरी बाई का हाथ थाम दिया सहारा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी अपने जनसंपर्क के दरमियान अरौद के गली में निकले तो जनसंघ के समय से काम कर रहे हैं एक वरिष्ठ कार्यकर्ता जो दिवंगत हो गए हैं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कचरी बाई सिन्हा उम्र 90 वर्ष ने लड़की और बड़ी आशा व विश्वास के साथ लाठी लेकर बढ़ी जिसका हाथ श्री मोटवानी ने भी एक कदम आगे बढ़कर उनका हाथ थामते हुए सहारा देते हुवे लिपट कर कहा कि मां आज पार्टी के हम कार्यकर्ताओं को आपकी दुआ और आशीर्वाद की आवश्यकता है और यही हमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनाई है कार्यकर्ताओं की ओर मुखातिब करते हुए मोटवानी ने सभी को आश्वस्त किया कि ऐसी माताओं के प्यार वह इसने के चलते 2023 में फिर से छत्तीसगढ़ के चमन में कमल फूल को खिलाने के लिए कोई नहीं रोक सकता कहते हुए उन्होंने आर्थिक सहयोग भी दिए इस दरमियान पार्टी के सरपंच रहे वरिष्ठ मातृशक्ति के प्रतिरूप गीताबाई सिन्हा उम्र 87वर्ष के घर पहुंचे तथा उनके सहित अनेक वरिष्ठो से भी उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।