चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

277

नगरी| सिहावा-बोरई मार्ग में दस चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया | इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान होने की खबर नही है | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची | मिली जानकारी के अनुसार नगरी से बोरई की ओर जा रहा 10 चक्का ट्रक क्रमांक  c g 08 y 9998  चालक की लापरवाही के कारण सड़क किनारे पलट गया | ट्रक में चावल की बोरिया थी| इस घटना में जान माल की हानि नहीं हुई है | घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और कार्यवाही में जुट गई |