कांति सोनवानी अध्यक्ष एवं निशु चंद्राकर उपाध्यक्ष : जिला पंचायत में कांग्रेस का कब्ज़ा

520

धमतरी | जिला पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए 14 फरवरी को निर्वाचन हुआ। भारी गहमागहमी के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता पार्टी समर्थित उम्मीदवार को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने जोड़-तोड़ में लगे रहे। अंतत: सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को 20 सीटों पर और भाजपा को 7 सीटों पर सफलता मिली |

धमतरी में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है कांग्रेस का पूर्ण बहुमत होने के कारण यहाँ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस के सदस्य निर्विरोध चुने गए | जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी निर्वाचित हुए है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की कांति सोनवानी निर्विरोध चुनी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी नीशू चंद्राकर निर्वाचित हुए है जिले में  13 जिला पंचायत सदस्य है। इसमें कांग्रेस 10 सीट जीतने में कामयाब हुई तो वहीं भाजपा को 3 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने उम्मीदवार खड़े नही किए थे। इससे कांति सोनवानी निर्विरोध निर्वाचित हुई।  अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर क्षेत्र क्रमांक 2 से निर्वाचित कांति सोनवानी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। वहीं क्षेत्र क्रमांक 5 के निर्वाचित कांग्रेस समर्थित सदस्य नीशू चंद्राकर उपाध्यक्ष चुने गए  कांग्रेस के ही प्रत्याशी चुने जाने पर कांग्रेसी  जश्न मनाते नजर आये |

आज जिला पंचायत में सबेरे से ही गहमा गहमी का माहोल था कांग्रेस के सभी पदाधिकारी वहा पर डटे हुए नजर आये प्रमुख रूप से रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा , रामगोपाल अग्रवाल, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, शरद लोहाना, अनुराग मसीह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे | देखे  पुरे 27 जिलो की सूची

चुने गए जिला पंचायत अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है :-

1. रायपुर – डोमेश्वरी वर्मा (कांग्रेस)
2. धमतरी – कांति सोनवानी (कांग्रेस)
3. महासमुंद – उषा पटेल (कांग्रेस)
4. बलौदाबाजार – राकेश वर्मा (कांग्रेस)
5. दुर्ग – शालिनी यादव (कांग्रेस)
6. राजनांदगांव – गीता घासी साहू (भाजपा)
7. बेमेतरा – सुनीता हीरालाल साहू  (भाजपा)
8. कबीरधाम – सुशीला रामकुमार भट्ट (भाजपा) निर्विरोध.
9. मुंगेली – लेखनी सोनू चंद्राकर (कांग्रेस)
10. बिलासपुर -अरूण सिंह चौहान (कांग्रेस)
11. कोरबा -शिवकला कंवर (कांग्रेस)
12. जांजगीर चांपा – यनिता यशवंत चंद्रा (कांग्रेस)
13. रायगढ़ – निराकार पटेल (कांग्रेस)
14. जशपुर – रायमुनी भगत (भाजपा)
15. सरगुजा/अंबिकापुर – मधुबानी  सिंह (कांग्रेस)
16. सूरजपुर – राजकुमारी मरावी (कांग्रेस)
17. कोरिया –  रेणुका सिंह (भाजपा)
18. बलरामपुर – निशा नेताम (भाजपा) निर्विरोध
19.बालोद – सोनादेवी देशलहरा (कांग्रेस) 
20.कांकेर – हेमंत ध्रुव (कांग्रेस)
21.बस्तर/जगदपुर – वेदवती कश्यप(भाजपा)
22.नारायणपुर – श्यामबती नेताम (कांग्रेस) निर्विरोध।
23.गरियाबंद – स्मृति नीरज ठाकुर (कांग्रेस)
24.बीजापुर – शंकर कुड़ियाम (कांग्रेस) निर्विरोध
25.कोंडागांव- देवचंद मातलम (कांग्रेस)
26.दंतेवाड़ा- तुलिका कर्मा (कांग्रेस)
27.सुकमा- हरीश कवासी (कांग्रेस), निर्विरोध