Home आयोजन कांग्रेसियों ने दी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. माधव सिंह ध्रुव को श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने दी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. माधव सिंह ध्रुव को श्रद्धांजलि

नगरी| सिहावा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी कांग्रेसी नेता ,पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन से सिहावा विधानसभा क्षेत्र में दुख की लहर है| सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव के गृहग्राम सिरसिदा जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर इस दुःख की घड़ी को सहने ढांढस बांधा| इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े भैया स्व. माधव सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है | उन्होंने हमेशा मुझे अपना मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद दिया एवं पार्टी को संगठित रखा| सिहावा क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है जिसके प्रति क्षेत्र की जनता हमेशा उनकी ऋणी रहेगी | इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी शरद लोहाना, पीसीसी सदस्य एलएल ध्रुव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाशनाथ प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि नगरी रुद्र प्रताप नाग, विधायक प्रतिनिधि बेलरगांव अख्तर खान, भानेन्द्र सिंह ठाकुर, अंजोर निषाद, मिलेश्वर साहू, भूषण भारती, महेंद्र धेनुसेवक, पिंकी यदु, राजू सोम, राम सिंह पटेल, रामकुमार सरोज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. माधव सिंह ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित की |

error: Content is protected !!
Exit mobile version