
धमतरी |पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में विगत दिनों संपत्ति संबंधी कई अपराधों को ट्रेस कर आरोपियों