अद्वितीय सेवाभावी विचारधारा ही भाजपा की पहचान है : रंजना साहू

151

कोलियारी शक्ति केंद्र की बैठक विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

धमतरी | विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के शक्ति केंद्र में जाकर विधायक रंजना साहू निरंतर श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना अंतर्गत निरंतर बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बुथ सचिव, बीएलओ एवं कार्यकर्ता से मुलाकात करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे विस्तार कार्य पर विस्तृत चर्चा कर रही है, इसी तारतम्य में ग्राम कोलियारी मे शक्ति केंद्र कोलियारी की बैठक विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

जिसमें श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना तहत विस्तृत चर्चा बुथ अध्यक्षों सहित सभी प्रभारियों, कार्यकर्ताओं से किया गया, जिसमें कोलियारी, करेठा, अमेठी , कानीडबरी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने कार्य योजना विस्तार पर सभी कार्यों का विस्तार से जानकारी दिए एवं आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने संगठन कौशल से सभी मतदाताओं से संपर्क करते हुए उसे भारतीय जनता पार्टी की सभी अद्वितीय सेवाभावी दृष्टिकोण को बता कर उनसे निरंतर संपर्क करते रहें, जिससे वह भाजपा के जुड़े। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक पार्टी है यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष के पार्टी नहीं है बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है जिसमें भारत के सांस्कृतिक वैभव, हमारी निष्ठा और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प, अगर इसका पूर्ण अर्थ कहा जाए तो भारत माता की जय से होती है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी सदैव अपने सिद्धांत पर चलकर एकात्म मानववाद विचारधारा ही सर्वोपरि है।
इस बैठक में मुख्य रूप से हीरालाल सोनकर, नारायण सोनकर, महिपाल साहू, शंभू राम साहू, रामाधार सोनकर, अतीत वाकडे, वीरू सोनकर, सागर निषाद, दीपक सोनकर, श्यामू निषाद, अमर निषाद, उदे सोनकर, सेवालाल निषाद, जकतू साहू, बुदबल साहू, दयाराम सिन्हा, नोहर लाल सिन्हा, शेष कुमार ध्रुव, प्रकाश ध्रुव, भुनेश्वर कुमार ध्रुव सम्मिलित रहे।