अटल देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे

425

धमतरी | अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल  द्वारा नगर पंचायत आमदी के तुमाबैगा पारा के भवन में मनाई गई | अटल जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया|
आमदी मंडल के अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है | भारत हमेशा उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा और राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों के लिए याद हमेशा रखता है | उन्होंने परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर किया ।आमदी नगर पंचायत के अध्यक्ष हेमंत माला ने कहा कि  अटल बिहारी वाजपेई  देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे | वह एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठन भी थे| नीलकंठ साहू पूर्व नंगर पंचायत अध्यक्ष,तेजराम साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री द्वय कीर्तन मीनपाल, अमन राव,असरु राम,शिवदयाल साहू,प्रेमशंकर साहू,सुरेश कुम्भकार,नंदकुमार कोसरिया,बेनीराम,कोमल यादव,डोमार साहू, जितेंद्र पटेल , उमानंद कुम्भकार,तरुण साहू, देवेश साहू ,उमेश कुमार साहू, केश कुमार ,मोहन कुमार, बलिराम ,चिंताराम,रोहित कुम्भकार, किशोरीलाल ,केशव साहू ,पुनाराम ,टीका राम  रामचंद्र कुम्भकार ,आत्मा पटेल ,चंद्रहास कुम्भकार आदि  उपस्थित थे |