
धमतरी | राम नवमी के अवसर पर राम दरबार की निकली शोभायात्रा में जनसैलाब देखने को मिला झांकी गाजे-बाजे, एवं सैकड़ों भगवा झंडे के साथ राम दरबार की शोभा यात्रा से पूरा नगर राममय में नजर आया।
शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुई।
दर्जनों जगह शोभा यात्रा का हुआ स्वागत
नगर में निकली राम दरबार की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर गुजरी इस दौरान नगर वासियों का उत्साह देखते बन रहा था। दर्जनों स्थानों पर स्थानीय लोगों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया वहीं कई स्थानों पर जलपान की भी व्यवस्था की गई।
एक से बढ़कर एक झांकी रही आकर्षण का केंद्र भगवा कपड़े एवं भगवा पगड़ी पहने सैकड़ों लोग राम दरबार की शोभायात्रा में हुए सम्मिलित
शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां निकाली गई। एक से बढ़कर एक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। राम दरबार की कई जीवंत झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया वहीं सैकड़ों लोग भगवा कपड़े में भगवा पगड़ी पहनकर राम दरबार की शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए।