Home Latest NSUI का दबाव भारी! प्राचार्य ने तुरंत हटाया एडमिशन प्रभारी

NSUI का दबाव भारी! प्राचार्य ने तुरंत हटाया एडमिशन प्रभारी

 

NSUI के दबाव में झुका कॉलेज प्रबंधन, HOD को एडमिशन प्रभारी पद से हटाया गया

धमतरी l बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आज एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में हुए इस विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन को झुकना पड़ा और वाणिज्य विभाग के एचओडी को एडमिशन प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।

लंबे समय से वाणिज्य विभाग के एचओडी पर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार और मनमानी करने के आरोप लगते आ रहे थे। छात्रों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए NSUI ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आदेश जारी करते हुए संबंधित एचओडी को एडमिशन प्रभारी पद से हटाने का निर्णय लिया और उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित किया।

राजा देवांगन ने कहा, “यह केवल एक शुरुआत है। NSUI छात्र हितों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। शिक्षक का तानाशाही रवैया हो या प्रशासन की कोई खामी – हर जगह हम छात्रों की आवाज़ बनकर खड़े रहेंगे।”

इस प्रदर्शन में तेजप्रताप साहू, नोमेश सिन्हा, नमन बंजारे, लिकेश साहू, उदय साहू, अमन गोस्वामी, गजेंद्र साहू, राहुल साहू, राज देवांगन, मकदूम, सोहेल, आकाश सिन्हा, सुदीप सिन्हा, गब्बर, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता और कॉलेज छात्र उपस्थित रहे।

Exit mobile version