Home Uncategorized धमतरी में किताबों की किल्लत: एनएसयूआई ने शिक्षा विभाग पर साधा निशाना

धमतरी में किताबों की किल्लत: एनएसयूआई ने शिक्षा विभाग पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राजा देवांगन एनएसयूआई धमतरी

पुस्तक वितरण में अव्यवस्था पर NSUI का हमला: राजा देवांगन ने बताया शिक्षा विभाग को पूरी तरह फेल

धमतरी lधमतरी में किताब वितरण को लेकर मचे घोर अव्यवस्था पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्कूल खुलने के पंद्रह दिन बीतने के बाद भी निजी स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल पाई हैं।

उन्होंने कहा कि कक्षा 1, 2, 3 और 6 का पूरा पाठ्यक्रम इस वर्ष बदला गया है, लेकिन किताबें नहीं मिलने से स्कूलों में पीडीएफ या पुराने सिलेबस से पढ़ाने की मजबूरी है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

राजा देवांगन ने राजधानी रायपुर में किताबें छांटते शिक्षकों की जमीन पर बैठी तस्वीरों को सरकार की लापरवाही का आईना बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता नहीं है और निजी स्कूलों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

सबसे गंभीर आरोप उन्होंने यह लगाया कि प्रदेश में वर्षों से शिक्षा मंत्री नहीं है, और यही शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का कारण बन रहा है।

एनएसयूआई धमतरी की प्रमुख माँगें:

  • सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अविलंब पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति हो।
  • निजी विद्यालयों को भी सरकारी स्कूलों की तरह प्राथमिकता दी जाए।
  • शिक्षा विभाग में जवाबदेही तय की जाए और शिक्षा मंत्री की शीघ्र नियुक्ति की जाए।

राजा देवांगन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र कदम नहीं उठाती, तो एनएसयूआई जमीनी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Exit mobile version