Home State भोथली में नशे के खिलाफ गूंजी आवाज, बाल विवाह रोकने विद्यार्थियों ने...

भोथली में नशे के खिलाफ गूंजी आवाज, बाल विवाह रोकने विद्यार्थियों ने ली शपथ

भोथली में नशे के खिलाफ गूंजी आवाज, बाल विवाह रोकने विद्यार्थियों ने ली शपथ

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में 12 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान और बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतन फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डेमन सोनकर तथा विद्यालय के प्राचार्य एलके उपाध्याय के मार्गदर्शन में नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई।

अर्जुन सिंह साहू ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना मील का पत्थर है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य एलके उपाध्याय ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इसका असर व्यक्ति के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति पर भी पड़ता है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ विद्यालय और समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डेमन सोनकर ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों और पालकों से बाल विवाह नहीं करने की अपील की। उन्होंने पालकों को वचन पत्र भरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू ने किया। आभार प्रदर्शन गाइड कैप्टन डॉ. मंजूषा साहू ने किया। इस अवसर पर ईको क्लब प्रभारी राकेश कुमार साहू, खेल शिक्षक गोपेश साहू, धनंजय सोनकर, रामशरण मिश्रा, डोमन ध्रुव, दीप्ति शुक्ला, पूनम, ऐश्वर्या यादव, दुर्गेश सिन्हा, उमाकांत साहू, लखनतीन सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version