Home Uncategorized धमतरी: प्रेम प्रसंग के शक में महिला की हत्या, 67 वर्षीय आरोपी...

धमतरी: प्रेम प्रसंग के शक में महिला की हत्या, 67 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के संदेह में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी l प्रेम प्रसंग के संदेह में ग्राम हसदा चौकी करेलीबाड़ी थाना कुरूद में एक महिला की हत्या कर दी गई। धमतरी पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ललेश बंजारे पिता कांति बंजारे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हसदा ने चौकी करेलीबाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन पुष्पा मारकंडे की हत्या कर दी गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी करेलीबाड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगन्नाथ जांगड़े पिता करिया जांगड़े उम्र 67 वर्ष निवासी ग्राम हसदा को गिरफ्तार किया गया।

घटना का कारण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसका प्रेम प्रसंग था, लेकिन उस पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह करता था। इसी शक और गुस्से में आरोपी ने चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी।

वैधानिक कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध चौकी करेलीबाड़ी अप.क्र. 127/25 धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण

  • नाम: जगन्नाथ जांगड़े
  • पिता का नाम: करिया जांगड़े
  • उम्र: 67 वर्ष
  • निवासी: ग्राम हसदा, चौकी करेलीबाड़ी थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

पुलिस की तत्परता

चौकी प्रभारी करेलीबाड़ी एवं उनकी टीम की तत्परता से गंभीर अपराध का तत्काल खुलासा हो सका और आरोपी गिरफ्तारी से बच नहीं पाया।

Exit mobile version