Home Latest गांव चलो-बस्ती चलो अभियान धमतरी: हटकेश्वर वार्ड में जनसंपर्क और सम्मान कार्यक्रम

गांव चलो-बस्ती चलो अभियान धमतरी: हटकेश्वर वार्ड में जनसंपर्क और सम्मान कार्यक्रम

धमतरी। सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” का आयोजन धमतरी नगर निगम क्षेत्र के हाटकेश्वर वार्ड में किया गया।
अभियान के तहत जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी बस्ती में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संपर्क में आए और संगठन की गतिविधियों को मजबूती देने पर जोर दिया।
इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

मुख्य उपस्थित लोग:
ललित माणेक (कार्यक्रम प्रभारी, आमदी मंडल उपाध्यक्ष),
संतोष मडामे (सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति), बिशन निषाद (सह प्रभारी), भूषण कुमार (बूथ अध्यक्ष), विनय कुमार, भूपेंद्र यादव, लोकेश साहू, तुलसी लहरे, कन्हैया मार्कंडेय, प्रकाश साहु, निर्भय साहु, सुशीला तिवारी, उमेश शाह, नारद यादव, भीष्मा निषाद, गीता शर्मा, रीता बंजारे, रविन्द्र बंजारे, धमेन्द्र निर्मलकर, अंजोर निर्मलकर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी उपस्थित रहे

Exit mobile version