
वरदान परमार्थ एंबुलेंस सेवा समिति ने दिखाई तत्परता, घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया
धमतरी। गंगरेल रोड स्थित रुद्री पुलिस लाइन के सामने रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एंबुलेंस सेवा समिति के शिवा प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।