Home Uncategorized एकलव्य मैदान में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड में भेजा...

एकलव्य मैदान में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल

धमतरी l धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को धारदार प्रतिबंधित हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान जब कचहरी चौक के पास पहुंची, तब सूचना मिली कि एकलव्य खेल मैदान (इंडोर स्टेडियम) के पास एक युवक लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम टेमन डहरिया पिता घना राम डहरिया उम्र 21 वर्ष, निवासी सतनामीपारा, सदर रोड, नयापारा, राजिम (जिला रायपुर) बताया। तलाशी में उसके पास से एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर सीलबंद किया गया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। प्रकरण क्रमांक 162/2025 में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में गुंडा, बदमाश, निगरानीशुदा तत्व और चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई, प्रआर. हरिशंकर सिन्हा, आर. डायमंड यादव, नागेंद्र सिंहनायक का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version