Home Uncategorized डेविड भवन के पास धमतरी पुलिस की दबिश: अवैध शराब परिवहन करते...

डेविड भवन के पास धमतरी पुलिस की दबिश: अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में नशे के विरुद्ध सघन अभियान चला रही धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो स्कूटी में छुपाकर अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे थे। इस कार्रवाई में कुल 39,200 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्कूटी (क्र. CG.05 AL 7087) से शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नगरी रोड स्थित डेविड भवन के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान एक बोरी में छुपाकर रखी गई 115 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत ₹9,200) बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दीपक साहू, पिता स्व. झुकु राम साहू (उम्र 44 वर्ष), निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, सिटी कोतवाली, धमतरी
  2. कौशल सेन, पिता जग्गू राम सेन (उम्र 21 वर्ष), निवासी केरेगांव कोर्रा, थाना केरेगांव, धमतरी

जप्त संपत्ति:

  • 115 पौवा देशी प्लेन शराब – ₹9,200
  • स्कूटी (जूपिटर CG.05 AL 7087) – ₹30,000
    कुल जप्त मूल्य – ₹39,200

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम, प्रआर. चंद्रपाल डहरे, आरक्षक गणेश नेताम एवं आरक्षक भूपेन्द्र पदमशाली की अहम भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

“नशा मुक्त समाज की ओर एक कदम – धमतरी पुलिस सदैव आपके साथ”

Exit mobile version