Home Latest Breaking News छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, धमतरी समेत कई जिलों के एसपी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, धमतरी समेत कई जिलों के एसपी बदले

 

रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का भी स्थानांतरण किया गया है।

धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भापुसे 2015) का तबादला कर उन्हें सेनानी, 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), माना, रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं भावना पाण्डेय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जिला धमतरी बनाया गया है।

आदेश के अनुसार दंतेवाड़ा, कोरिया, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, बालोद, सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर सहित कई जिलों में भी नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, विभिन्न रेंज तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

 

लिस्ट देखे

 

Exit mobile version