Home Latest शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़कर शहर वासियों की सेवा करना...

शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़कर शहर वासियों की सेवा करना है सौभाग्यशाली अवसर-: विजय मोटवानी

बालक चौक नाले की सफाई,निर्वाध पानी प्रवाह के बाद सुगम होगा यातायात, लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष के सक्रियता का सकारात्मक परिणाम आया सामने, शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़कर शहर वासियों की सेवा करना है सौभाग्यशाली अवसर-: विजय मोटवानी

धमतरी | बालक चौक स्थित पॉल को तोड़कर वर्षों से भरे मलबा, कचरा तथा डिस्पोजल,झिल्ली को पानी निकासी मार्ग से पुल को तोड़कर बाहर निकालने के पश्चात नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की देखरेख में आज फिर से मजबूती के साथ ढलाई कर दिया गया जिससे आने वाले दो-चार दिनों में आवागमन सुचारू रूप से संचालित होना प्रारंभ हो जाएगा गौरतलब है की आमापारा वार्ड वासियों को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु विजय मोटवानी द्वारा निरंतर प्रयास किए जाने के पश्चात सकारात्मक परिणाम यह आया कि यहां के पानी से शहर के हृदय स्थल में स्थित मकई तालाब तो अब भर ही जाएगा इसके साथ ही बरसाती पानी से इस क्षेत्र के लोगों को छुटकारा भी मिल जाएगा जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ गया है। श्री मोटवानी ने एक चर्चा में बताया कि इस माहिती समस्या के समाधान हेतु नगर निगम द्वारा महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर नाली निर्माण पुल निर्माण सहित जो अन्य कार्य निर्माणाधीन है उसमें यदि किसी प्रकार की असुविधा आम जनमानस को हुई है तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले व्यापारीयों, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, राहगीर ऑन का भार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी उनके द्वारा दिया गया है।

Exit mobile version