Home Local इस उम्र में भी भिखीबाई लुंकड़ की सुरीली आवाज ….

इस उम्र में भी भिखीबाई लुंकड़ की सुरीली आवाज ….

वायएमएस यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता  
धमतरी |वाय एम एस यूथ फाउंडेशन  द्वारा  जुलाई माह में ऑनलाइन सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे 1 से 10, 11 से 20, 21 से 40, 40 से 60 एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अलग अलग समूह में रखा गया। कोरोना काल में लोग अवसाद से पीड़ित न हों और उनकी छिपी हुई प्रतिभा उभरकर बाहर आ सके | इस उद्देश्य से वाय एम एस फाउंडेशन ने यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमे राज्य के अलग अलग शहरों से लगभग 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी आवाज़ में 1.30 मिनट गायन का वीडियो बनाकर भेजा। इनमें से 14 प्रतिभागी पुरस्कृत किये गये। निर्णायक मंडल में पद्मश्री पुरुस्कार प्राप्त  मदन मोहन, राग अकादमी की विभागाध्यक्ष सुश्री जयश्री  एवं गुरुकुल संगीत अकादमी के डायरेक्टर संजय गीजरे शामिल थे।

वायएमएस फाउंडेशन के अशोक श्रीवास्तव, बॉबी सिंह होरा, अमित जैन, सुरेश छाबड़ा, डॉ यूसुफ मेमन. महेन्द्र सिंह होरा, रूपेश दुबे ने यह  आयोजन किया।  6 सितंबर को ज़ूम एप्प के माध्यम से उक्त प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये जिसमे सभी विजयी प्रतिभागियों के गायन का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित जैन (ललवानी) ने किया। उपरोक्त प्रतियोगिता में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में धमतरी जैन समाज की प्रतिष्ठित समाजसेविका श्रीमती भिखीबाई लुंकड़ को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। समाज जनों ने उन्हें बधाई प्रेषित की  है |

Exit mobile version