Home Election योगेश साहू बने भा.रा.कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव

योगेश साहू बने भा.रा.कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव

राजेंद्र साहू

मगरलोड| क्षेत्र के उभरते युवा नेता व राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी टीम के साथ हिस्सा लेने वाले योगेश साहू को कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव के पद पर दी गई है । ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत कर राज्य के अंतिम छोर तक कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को मुख्यधारा में जोड़ना है। उन्हें धमतरी जिले का प्रभारी भी बनाया गया है ।

वे पार्टी की गतिविधियों में शुरू से ही योगदान दे रहे है | लोग उन्हें अच्छे लीडर ,तेज तर्रार प्रवक्ता के रूप में भी देखते हैं। उनकी नियुक्ति पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ,सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, राजिम विधायक अमितेश शुक्ला, कुरूद, मगरलोड, धमतरी, नगरी, राजिम ,गरियाबंद, महासमुंद सहित आसपास के कांग्रेस  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने  बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

Exit mobile version