Home Latest बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों का किया कलेक्टर ने उत्साहवर्धन खुद जीते 2...

बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों का किया कलेक्टर ने उत्साहवर्धन खुद जीते 2 मैच

धमतरी l  बैडमिंटन स्पर्धा में कलेक्टर ने  दो मैचों में जीत हासिल की है।  पिछले दो दिन से जिला अस्पताल के समीप स्थित बैडमिंटन कोर्ट में धमतरी बैडमिंटन क्लब के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया गया।जहां कुरूद, भखारा समेत अन्य जगह के खिलाड़ी पहुंचे थे और मैचों में अपने खेल की प्रतिभा दिखाई।

कलेक्टर पी.एस. एल्मा भी खेल के प्रति अपनी दिलचस्पी रखते है तो उन्होंने भी इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया बल्कि दो मैचों में अपनी भागीदारी भी निभाई और जीत दर्ज की। जिले के कलेक्टर श्री एल्मा के प्रदर्शन और उनकी खेल भावनाओं को देख जिले भर के खिलाड़ी उत्साहित तो हुये बल्कि उनकी हौसला अफजाई भी हुई है। दूसरी ओर कलेक्टर की खेल के प्रति रूचि देख यह भी माना जाने लगा है कि अब आगामी समय में जिले के खेल सम्बन्धी आयोजनों में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा। वहीं खेल प्रेमियों के लिये भी एक नयी राह बनेंगी, खेलों को महत्व मिलेगा।

Exit mobile version