Home Latest 26 जून को आधुनिक जीवनशैली एवं बच्चे तथा आधुनिक बच्चो की परवरिश...

26 जून को आधुनिक जीवनशैली एवं बच्चे तथा आधुनिक बच्चो की परवरिश विषय पर सेमीनार

धमतरी | लोहाणा महिला मंडल धमतरी द्वारा 26 जून को दिन- रविवार को गुजराती समाज भवन बनियापारा में सेमीनार आयोजित किया जा रहा है, इसमें दुर्ग से श्रीमति दिव्या त्रिवेदी जानी (स्पेशल ऐजुकेटर) आधुनिक जीवनशैली एवं परवरिश पर बच्चों एवं पालकों को अपना वक्तव्य रखेगी। सेमीनार को दो वर्गों में बांटा गया है, पहला वर्ग में 14 वर्ष से उपर के स्कूली बच्चों का 4 बजे से ”आधुनिक जीवनशैली एवं बच्चे” विषय पर सेमीनार रखा गया है एवं इसके पश्चात् दूसरा वर्ग पालकों के लिए 5ः15 बजे से ”आधुनिक बच्चो की परवरिश” विषय पर सेमीनार संपन्न होना है|

श्रीमति दिव्या त्रिवेदी जानी, स्व. उमेश भाई जानी की धर्मपत्नी है, इनका प्रभुकृपा स्पेशल ऐजुकशन सेंटर भी है, इन्हें इस क्षेत्र में 16 वर्ष का अनुभव है। एकाग्रता, अनुशासन, समाज एवं देश के प्रति कर्तव्य, बच्चों में डर आत्मविश्वास में कमी, व्यवहार समस्या, उत्साह आदि विषयों पर उनकी बौद्धिक पकड़ बहुत मजबूत है, आपके मुखार बिंदु से निकली हुई बाते बच्चों एव उनके पालको के मनः पटल पर घर कर जाते है। आपके व्यक्तव्य से बहुत से बच्चो एवं पालको का जीवन सुधरा है, आपने तीन वर्ष तक प्रगति एनजीओ में अपनी सेवा दी है। उपरोक्त जानकारी श्री लोहाणा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति वंदना मिराणी जी ने दी।

Exit mobile version