Home Latest धमतरी जिले का किया जाएगा विकास – भूपेश बघेल

धमतरी जिले का किया जाएगा विकास – भूपेश बघेल

धमतरी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की अगुवाई में 24 जून को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गमछा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , शरद लोहाना और मोहन लालवानी ने धमतरी जिले में विकास कार्य कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धमतरी जिले के विकास कार्यों के लिए मिले अधिकांश प्रस्ताव को स्वीकृत कर धमतरी जिले में भेंट मुलाकात दौरे पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा करने का आश्वासन दिए |

Exit mobile version