धमतरी |पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच कर उन पर सतत निगाह रखने निर्देशित किया गया, जिसका बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है| प्रार्थी अनूपचंद्र वट्टी ने खरीफ फसल की मिंजाई कर धान को घर के बड़े हॉल में रखा हुआ था जिसका दरवाजा सड़क की ओर खुलता है। रोज की भांति उसने 19 नवम्बर की रात्रि करीब 11 बजे हॉल के दरवाजा में ताला बंद देखकर सो गया। दूसरे दिन उसके हॉल के दरवाजों में लगा ताला गायब था तथा हॉल के अंदर रखे हुए धान बोरा में से करीब 9-10 जूट बोरी सुतली रस्सी से सिलाया हुआ गायब था, किंतु हॉल से धान के दाने सड़क की ओर गिरे हुए थे जिससे अनुमान लगाया कि किसी अज्ञात चोर ने उसके 9-10 बोरी धान को रात्रि में चोरी कर ले गया। अगले दिन कौहाबाहरा में बड़ा साप्ताहिक बाजार लगा था जहां धान खरीदी करने वाले व्यापारी आते हैं, यह सोचकर अपने धान एवं अज्ञात चोर की दो-तीन दिन तक पता तलाश किया किंतु उसे कोई जानकारी नहीं मिली |
