Home Latest हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट पाठयक्रम में प्रशिक्षण हेतु 20 जुलाई तक आवेदन...

हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट पाठयक्रम में प्रशिक्षण हेतु 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी | अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ऐसे युवा जो हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखते हैं, उनसे आगामी 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि आवेदन पत्र पंजीकृत डाक से अथवा कार्यालय आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण के तहत कुल 100 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी/व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। इस अवासासीय प्रशिक्षण में छात्रावास एवं भोजन की सुविधा निःशुल्क होगी। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in  पर उपलब्ध है।

Exit mobile version