Home Latest प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी 11 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी 11 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

धमतरी | संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके तहत पात्र अभ्यर्थियों से 11 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। पात्रता की शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, अटल नगर, नवा रायपुर में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उक्त पते पर भेजा जा सकता है।

Exit mobile version