Home Latest हिंदू राष्ट्र की आधारशिला शिवाजी महाराज ने रखी ः रामू रोहरा

हिंदू राष्ट्र की आधारशिला शिवाजी महाराज ने रखी ः रामू रोहरा

शिवाजी जयंती के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने नव निर्वाचित महापौर

धमतरी। नव निर्वाचित महापौर रामू रोहरा आज हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मराठा समाज व्दारा मराठा मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथी के रूप राहुल हिशीकर प्रसिध्द चिकित्सक, वक्ता के रूप में वर्णिका शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष दीपक लोढे ने की।

इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि शिवाजी महाराज के पराक्रम से मुगल अक्रांता थर थर कांपते थे। इतिहास में कहा गया है कि एक मराठा लाख मराठा होता है। उन्होंने उपस्थित जनों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। हिंदू राष्ट्र की आधारशिला छत्रपति शिवाजी महाराज ने रखी थी।    उन्होंने कहा कि इस निगम चुनाव में दो भाजपा मराठा प्रत्याशी चुनकर आये हैं जिनका लाभ वार्ड सहित शहर विकास में मिलेगा। उन्होंने उपस्थितजनों को आश्वस्त किया कि धमतरी की जनता ने जिस उम्मीद से चुना है उसको पूरा करने में पूरी ताकत लगा दूंगा और दलगत भावना से ऊपर उठकर शहर विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा। इस चुनाव में मुझे बांसपारा व मराठापारा से अप्रत्याशित मत मिले है इस मंच से मैं दोनों वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ

Exit mobile version