Home Latest हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत धमतरी शहर के वार्डो में...

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत धमतरी शहर के वार्डो में पहुँचे कांग्रेसी

घर-घर पहुँच बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और केंद्र सरकार की नाकामियां

धमतरी | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर क्रमांक 1 के अंतर्गत साल्हेवार पारा वार्ड एवं सदर उत्तर वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता घर घर जाकर राहुल गांधी के संदेश पत्र देते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती बेहताश महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, सरकारी उपक्रमों का निजीकरण सहित केंद्र के मोदी सरकार के 8 साल के विफलताओ को घर घर पहुंचाने के साथ-साथ भूपेश बघेल सरकार के 4 साल के उपलब्धियो के बारे में पाम्पलेट के माध्यम से बताया गया |

हाथ जोड़ो अभियान जैतखाम अंजुमन स्कूल से प्रारंभ हुई जो शाम होते होते सदर उत्तर बूथ अध्यक्ष अशोक पटेल के निवास में समाप्त हुई. शहर की जनता भुपेश सरकार की मोहल्लाओ में शहरी स्लम में घर घर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुचाने का वादा पूरा किया,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालय के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को गुणवत्तायुक्त अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का अवसर प्रदान किया,राजीव युवा मितान के अंतर्गत युवाओ के समग्र विकास के मार्ग खोला गया,400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया ,राम वन गमन पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया , किसान वर्ग कर्जा माफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना से मिलने वाले लाभो से काफी खुश नजर आ रहे है। पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, यात्रा प्रभारी निशु चंद्राकर,महापौर विजय देवांगन, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा,कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया,मंडी सदस्य,अरविंद दोशी, जीव जंतु बोर्ड सदस्य मदनमोहन खंडेलवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार,ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा,ईश्वर देवांगन,अशरफ रोकड़िया,आनंद पवार,आशीष थिटे ,एल्डरमेन विक्रांत शर्मा,विशाल शर्मा,विजय गोलछा,पार्षद अजय वर्मा,योगेश शर्मा,पवन यादव,सबीना खान,शास्त्री सोनवानी,बलवंत गायकवाड़, गीताराम सिन्हा,आशुतोष खरे,विक्रांत पवार,अम्बर चंद्राकर,संतोष साहू,शरीफ रोकड़िया, वीना देवांगन,गणेश्वरी कामड़े, विभा शर्मा, संजय साहू,मोहनी साहू,गुड्डा दीवान,शैलेद्री बाई,इंदु बाई यादव,शीतल यादव,सूरज पासवान,मानिक साहू,रुद्रा साहू,जीवन बंशी,सुशीला गायकवाड़,मनोज कुमार, भावना मरकाम,शांता बाई,शेख सोहेल,ज्योति पटेल, राहुल बख्तानी,आकाश देवांगन, सोहागा बाई यादव,मीना यादव सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version