Home प्रदर्शन हाथरस मामला : जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का विरोध प्रदर्शन किया...

हाथरस मामला : जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का विरोध प्रदर्शन किया पुतला दहन

धमतरी | हाथरस में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी की घटना और उसके बाद देर रात किए गए अंतिम संस्कार को लेकर देशभर में लोग बौखलाए हुए हैं। परिवारवालों और पुलिस प्रशासन के अलग-अलग बयान तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों को गिरफ्तार कर लिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के इस तानाशाही रवैया के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के कांग्रेसजनों के द्वारा मकई चौक में योगी आदित्यनाथ, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात 2 मिनट मौन  रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू, चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश लाल, नरेश जसूजा, देवेन्द्र जैन, हरमिन्दर छाबड़ा, असरफ रोकड़िया, सूर्याराव पवार, संजय डागौर, प्रकाश पवार, राजा देवांगन, राजेंद्र देवांगन, नूर मोहम्मद मेमन, गौरीशंकर पांडेय, राजेश ठाकुर, प्रकाश पवार, तनवीर कुरैशी, अवैस हासमी, विक्रांत शर्मा, लखन पटेल, रजत जसूजा, हेमंत सिन्हा, राकेश दीवान, इस्वर देवांगन, तारिक रज़ा कादरी, सविता कंवर, ज्योति वाल्मीकि, रेहान वीरानी, तोगु गुरूपंच, अशोक कुरर्रे, गुड्डा पेंडरिया, उदित नारायण साहू, आकाश गोलछा, आशुतोष शर्मा, पीयूष पांडये, तोमन कंवर, सुरेन्द्र पांडेय, आशीष थिते, सूरज गहरवार, अम्बर चन्द्राकर, दीपक सोनकर, अवधेश पांडेय, गीताराम सिन्हा, शिवम रॉय, विजेन्द्र रामटेके, संकेत गुप्ता, तोमेश साहू, भागी निषाद, संजू साहू, संदीप ध्रुव, शेख जुबेर, शुभम साहू, भास्कर सिन्हा, खिलेंद्र साहू, ऋषभ यादव, खेमचन्द टंडन, थानेश्वर तारक, अमर सिन्हा, प्रभात साहू, राजेन्द्र चन्द्राकर, वसीम खिलची, प्रीतम सिन्हा, विकाश लहरे, ओमान खत्री, डिकेश देवांगन, गोदु नागरची, पूरन सोनी, धर्मेद्र देवांगन, उवेराम महार, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!
Exit mobile version