Home प्रदर्शन हाथरस की बेटी को न्याय व दोषियों को फांसी की सजा दिलाने...

हाथरस की बेटी को न्याय व दोषियों को फांसी की सजा दिलाने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

मगरलोड। उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में गैंगरेप और जघन्य हत्या के खिलाफ देश भर में आक्रोश है। हाथरस की बेटी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी अल-अलग जिलों व ब्लाक मुख्यालयों में  धरना प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी देने की मांग  की जा रही है। ब्लाक महिला कांग्रेस व कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बाजार चौक मगरलोड में उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में गैंगरेप और जघन्य हत्या के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने हाथरस की घटना को शर्मनाक एवं जघन्य कांड की घोर निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग कर पीड़िता के परिवार को न्याय देने तथा लापरवाही करने वाले अफसरों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की । कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश साहू, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, रवि निर्वाण, जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर, कुसुमलता साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, जनपद सभापति डॉ गिरीश साहू, वन सभापति डॉ हरिविनायक सिन्हा, अश्वनी पाल, दीपा साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय, हेमंत देवागन, नगर पंचायत एल्डरमेन लीलाराम साहू ,डाकवर साहू, नारद साहू, बालगोविंद साहू, दानी पाल, बिसहत राम साहू, चन्द्रहास साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चंदन बाफना,गजेन्द्र दीवान,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी, मीडिया संयोजक हरीश साहू, जगमोहन साहू, सोमनाथ सिन्हा, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, जगजीत कौर, छाया पार्षद रूखमणी सिन्हा, पुरूषोत्तम सिन्हा, फूलजी सिन्हा, अर्जुन निषाद, विष्णु साहू पूर्व सरपंच करेली छोटी ,राजू साहू, सुखदेव साहू आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version