हाथरस कांड: बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जताया आक्रोश

224

धमतरी | गौशाला मैदान में बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता वामन मेश्राम के दिशा निर्देश में विभिन्न सामाजिक संगठनों सतनामी समाज, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ,राष्ट्रीय किसान मोर्चा,राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने एक मंच पर आकर हाथरस कांड और देश के विभिन्न हिस्से में हो रहे बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक नाबालिग के साथ  के साथ अनाचार कर उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई और जीभ को काट लिया| अलीगढ़ के हॉस्पिटल में लड़की का इलाज न होने पर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया जहां पर रात भर रहने के बाद सुबह उनकी 29 सितंबर को मृत्यु हो गई | आनन-फानन में प्रशासन घर के लोगों को सूचना दिए बगैर रात्रि 3 बजे अंतिम संस्कार कर देता है | सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब तक इस घटना की  निष्पक्ष और सीबीआई जांच नहीं हो हो जाती है और हत्यारोपियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती  तब तक विरोध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन होता रहेगा यदि | इस अवसर पर सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष आरपी संभाकर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर साहू, बसपा के जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक़ हाशमी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला संयोजक प्रेम साहू, बद्री प्रसाद गंगबीर, भारत मुक्ति मोर्चा के शंकर रात्रे, अनिल रात्रे, शास्त्री सोनवानी, डीपी जोशी, संजय टंडन ,देवेंद्र सोनवानी, पुष्पेंद्र जोशी,अंजुमन इस्लामिया कमेटी से असलम अली रिजवी, रसूल खान, राजा बंजारे, संयुक्त मोर्चा के संगरक्षक अशोक मेश्राम, जिला अध्यक्ष महेश रावटे, कबीर मत के प्रचारक प्रदीप साहेब ,अभिलाष साहेब, युगल शांडिल्य , केकचंद बघेल, राजेंद्र भारती समेत मूलनिवासी समाजजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।